- जिला बदर होने के बाद भी भोपाल में छोला मंदिर क्षेत्र में छिप कर रहा था आरोपी । - दूसरी बार जिला बदर के उल्लंघन में किया गया गिरफ्तार भोपाल(ईएमएस)। थाना बजरिया पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्टेशन बजरिया क्षेत्र का जिला बदर आरोपी रिसालदार कॉलोनी कलारी के पास खड़ा है। जिसे हमराह स्टाफ व गवाहन के अभिरक्षा में लेकर पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा की गई जिला बदर की कार्यवाही के उल्लंघन पर थाना स्टेशन बजरिया में अपराध क्र.-49/26,धारा-14/15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अतंर्गत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया । सराहनीय भूमिका - एस.एच.ओ. निरीक्षक श्रीमति शिल्पा कौरव,सउनि गंजन सिंह,प्र.आर 3181 जशवंत धाकड़,आर 1677 आलोक सिंह चौहान,आर 876 राजीव सिंह । जुनैद / हरि / 02 मार्च, 2026