राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। बरगी थाना अतंर्गत जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई| शव 6-7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है| चेहरा गल जाने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलें को जांच में लिया है| बरगी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत नगर निवासी 20 वर्षीय राजाराम भूमिया कल शाम शमशान घाट के पीछे से खेत जा रहा था, तभी जंगल से बदबू आने पर उसने देखा तो वहां एक युवक की लाश पड़ी मिली| उसने बरगी पुलिस को सूचना दी| पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास जारी है। सुनील साहू / मोनिका / 06 मार्च 2026/ 05.41