जबलपुर, (ईएमएस)। संपूर्ण ब्राह्मण मंच द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में भगवान परशुराम की महाआरती की गई और प्रसाद वितरण व कन्या पूजन कर सर्व समाज को संदेश दिया कि सनातन संस्कृति संपूर्ण विश्व में केवल एक मात्र ऐसी संस्कृति है जिसमें सर्वे भवंतु वसुदेव कुटुंबकम विश्व का कल्याण की भावना निहित है| इस अवसर पर गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने मांग की गई और पुष्प वर्षा व गुलाल लगाकर होली मिलन किया गया| कार्यक्रम में पंडित यदुवंश मिश्रा पंडित राजकुमार दुबे पंडित धनंजय बाजपेई रावेंद्र तिवारी सीताराम कुरचानिया डॉक्टर अरुण मिश्रा निशांत शर्मा आनंद मोहन शर्मा श्रीमती पुष्पा तिवारी, सुधा मिश्रा आभा तिवारी डॉ स्वागतिकपति, आदि उपस्थित थे| सुनील साहू / मोनिका / 06 मार्च 2026/ 05.44