राज्य
06-Mar-2026


2 समूह रिजर्व प्राईज पर, कुंडम समूह में बोली बढ़ी जबलपुर, (ईएमएस)। जिले में शराब दुकानों की ई नीलामी की प्रक्रिया जारी है| दूसरे चरण में तीन समूह को टेंडर निष्पादित हो गए| इनमें शहपुरा से 5, कोतवाली की 3 और कुंडम की 4 दुकान शामिल हैं| अब 12 समूह की नीलामी शेष बची है| गुरुवार को जिन तीन समूहों की नीलामी हुई उनमें कोतवाली और शहपुरा में प्रतिस्पर्धा नहीं आने पर रिजर्व प्राईज पर ही ठेके आबंटित हुए, जबकि कुंडम में दो प्रतिस्पर्धी आने पर रिजर्व प्राईज से ऊपर ठेका साढ़े 13 करोड़ रुपए में गया| लिहाजा राजस्व में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं| अन्य समूहों के लिए आज 7 मार्च को ई नीलामी की प्रक्रिया होगी| इससे पहले नीलामी के दूसरे चरण में 12 दुकानों का आवंटन किया गया था, जिससे आबकारी विभाग को करीब 55 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस चरण में कुंडम, शहपुरा और कोतवाली क्षेत्र की दुकानों को समूह बनाकर नीलामी के लिए रखा गया था। शहपुरा में मातनपुर बेलखेडा, शहपुरा और पिपरिया कला तथा कुंडम के तिलसानी पड़रिया और कुंडम दुकान शामिल है| वहीं कोतवाली समूह में गुरंदी, बेलबाग और कोतवाली की दुकानें शामिल हैं| दूसरे चरण के परिणामों में कुंडम समूह की चार दुकानों के लिए गणेश एसोसिएट्स ने सबसे अधिक बोली लगाकर ठेका हासिल किया। वहीं शहपुरा समूह की पांच दुकानों का टेंडर देवरी लिकर्स के नाम फाइनल हुआ। कोतवाली समूह की तीन दुकानों के लिए नरेंद्र रजक की निविदा को अंतिम रूप से स्वीकार किया गया। 143 दुकानें जाएंगी ठेके पर … आबकारी विभाग के अनुसार जबलपुर जिले में कुल 143 शराब दुकानों को चिन्हित किया गया है। इन दुकानों का आवंटन व्यवस्थित तरीके से अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है। इससे पहले पहले चरण में बिलहरी, गुप्तेश्वर और बरगी क्षेत्र की 11 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। सुनील साहू / शहबाज / 06 मार्च 2026/ 06.26