जबलपुर, (ईएमएस)। कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से रिटायर्ड डॉ नरेंद्र सेठ, डॉ कुंज बिहारी तिवारी, प्रो. रवीन्द्र मक्कड़, प्रो. दिलीप निलाटकार, प्रो. रमेश तिवारी, डा. बी एम खंडेलवाल, प्रो. शरद जैन प्रो. अजीत कुमार पटेल ने विजय नगर कॉफी हाउस में एकत्रित होकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। अनिल शुक्ला ने बताया कि इस आत्मिक होली मिलन के दौरान प्रो.रवींद्र मक्कड़ ने कहा कि हम 70 से 76 वर्ष की आयु पार कर आगे की जीवन यात्रा कर सुखद और समृद्ध समाज सेवा में समर्पित है। प्रो. दिलीप निलाटकार ने आभार प्रकट किया। सुनील साहू / मोनिका / 06 मार्च 2026/ 06.22