राज्य
06-Mar-2026
...


:: दुबे का बगीचा में बैकलेन की सराहना, गोल उद्यान में प्रकाश व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश :: इंदौर (ईएमएस)। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड क्रमांक 66 के अंतर्गत आने वाले दुबे का बगीचा, पलसीकर कॉलोनी व गोल उद्यान क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती कंचन गिद्ववानी सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने दुबे का बगीचा क्षेत्र में जनसहयोग से निर्मित बैकलेन का अवलोकन किया और इसकी प्रशंसा की। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसके बाद पलसीकर कॉलोनी के गोल उद्यान में महापौर ने स्थानीय नागरिकों के साथ स्वच्छता व विकास कार्यों पर जनसंवाद किया। इस संवाद में उन्होंने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिकों से अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। महापौर ने नागरिकों से घरों में कचरा पृथक्करण के लिए तीन डस्टबिन रखने, 3आर सेंटर का उपयोग करने, सोलर प्लांट लगाने व रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी व्यवस्थाएं अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने गोल उद्यान में प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। प्रकाश/6 मार्च 2026