राज्य
07-Mar-2026


देहरादून (ईएमएस)। वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के निवासियों ने टूटी हुई सड़क, नाली और रोड लाइट, सफाई व्यवस्था की समस्याओं को लेकर पूर्व राज्य मंत्री एवं असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी एवं कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी रही मोनिका राजोरिया के नेतृत्व में नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार को सौंपा। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया है कि विजय कॉलोनी वार्ड के अंतर्गत टूटी-फटी पड़ी बदल पड़ी सड़कों एवं स्पीड ब्रेकरों का तत्काल निर्माण कराया जाए। आपदा के कारण वार्ड नंबर 11 में बस्तियों किनारे टूटे पुते सड़के का तत्काल निर्माण कराया जाए एवं वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए विद्युत पोलों पर ठप्प पड़ी पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारु किया जाए एवं दुरुस्त किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि समस्याओं से क्षेत्रवासी स्थानीय निवासी काफी समय से जूझ रहे हैं समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है और निगम के कर्मचारी इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं निगम के कर्मचारी कोई भी क्षेत्र में आने को तैयार नहीं है जिस कारण संबंधित कर्मचारियों की मनमानी के चलते कुछ ही चिन्हित जगह पर कार्य किया जा रहा है आम जनमानस बदहाल पड़ा है ज्ञापन सौंप कर कांग्रेसियों ने यथाशीघ्र समाधान की मांग करें। इस अवसर पर मौजूद असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुशील लाठी ने कहा कि भाजपा शासन काल में जिस तरह से आम जनमानस अपने रोजमर्रा की जरूरत को लेकर बादल पड़ा है आम जन महाराज की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं और शासन और प्रशासन का ध्यान बिल्कुल भी नहीं है भाजपा के लोग सत्ता के नशे में चूर होकर स्थानीय लोगों से और लोगों के समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रखना चाहते हैं जिसके चलते आम जनमानस को सड़क पर चलना भारी हो गया है। उन्होंने कहा कि रोड नाली टूटी-फूटी पड़ी है रोड पर प्रकाश न होने के कारण उनके क्षेत्र में चोरी होने दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है बस्तियों में नदियों के किनारे सड़क और पूछते ना होने के कारण संपर्क मार्ग टूटे पड़े हैं जी और कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है जिनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर ज्ञापन में मांग की है कि नगर निगम स्तर पर संबंधित समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाए इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/07 मार्च 2026