09-Mar-2026
...


- पिछले बंद स्तर से 46 पैसे की बड़ी गिरावट मुंबई (ईएमएस)। पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर के मजबूत होने से सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 46 पैसे गिरकर अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब 92.28 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.22 प्रति डॉलर पर खुला और आगे भी गिरावट जारी रखते हुए 92.28 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले बंद स्तर से 46 पैसे की बड़ी गिरावट है। चार मार्च को रुपया 92.35 प्रति डॉलर के अपने अब तक के सबसे निचले इंट्रा-डे स्तर तक पहुंच गया था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे भारत जैसी बड़ी तेल आयातक अर्थव्यवस्था की मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। सतीश मोरे/09मार्च ---