इन्दौर (ईएमएस) 135 साल पुरानी कोरी धीमान समाज 11 पंच कमेटी की परम्परागत सूरज महफ़िल संगठनात्मक विचार गोष्ठी के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती के साथ ही इन्दौर में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने के सार्थक प्रयास को तेज करने के साथ ही न्यायालीन मान्यता प्राप्त कोरी/कोली समाज महापंचायत के माध्यम से समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के एकीकरण को लेकर महापंचायत से जुड़े 14 समूहों के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल के टीके लगा तथा गले लगाकर न केवल होली-रंगपंचमी की बधाई दी, बल्कि सामाजिक एकता का संकल्प भी लिया। वर्षों से पूर्व से स्थापित सामाजिक पृष्ठभूमि का निर्वाह आज फिर श्री कोरी धीमान समाज 11 पंच कमेटी बड़ीग्वाल टोली 33, मित्र नगर पर आयोजित सूरज महफ़िल में बतौर अतिथि महापंचायत के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, अशोक वर्मा, ईश्वरलाल सोनोटिया, महेश वर्मा, राकेश वर्मा गोलू, तुलसीराम, मोरध्वज वर्मा मौजूद थे। कोरी धीमान समाज 11 पंच कमेटी सरंक्षक कैलाश चौधरी, ओमप्रकाश धीमान, अशोक धीमान, सुरेंद्र धीमान (खजांची), रत्नेश वर्मा, बद्रीनारायण वर्मा, जगदीश धीमान, कोरी धीमान समाज सोमनाथ की जूनी चाल, इंदौर कमेटी से सुनील धीमान, अजय मालवीय, मोतीलाल वर्मा, राधेश्याम धीमान, विजय वर्मा, कमल धीमान, बबलू धीमान मौजूद भी थे। विचार गोष्ठी के पश्चात सभी ने मिलकर रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी तथा आगामी गुड़ी पड़वा कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। विचार गोष्ठी का संचालन नवीन चौधरी ने एवं अंत में आभार संस्था के छड़ीबरदार बद्रीनारायण वर्मा ने माना। आनंद पुरोहित/ 09 मार्च 2026