क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इंदौर के प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं और यात्रियों से अवैध वसूली के खिलाफ रेलवे अधिकारी हरिराम मीणा को ज्ञापन सौंप कहा कि ग्राहक अधिकारों के संक्षरण हेतु कार्यरत संस्था के पास शिकायतें आई थी जिसे आपके पास प्रेषित कर हल करने की मांग की गई। शिकायतों अनुसार वाहन पार्क करने वाले चालकों को रसीद भी नहीं दी जा रही है, पार्क वाहनों के समय-सीमा की कोई जानकारी बोर्ड पर नहीं है, अवैध वसूली से बचने के लिए लोग अपने वाहन बाहर खडा कर देते है जिससे जाम लग रहा है। वहीं पिक एण्ड ड्राप नाम से भी अनाधिकृत शुल्क लिया जा रहा है।