क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में रंजिश के चलते रफीकुल नामक युवक की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी गई। बचाने आए एक परिचित पर भी हमला हुआ। आरोपी फरार हो गए। पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रंजिश में चापड़ से वार करके रफीकुल नाम के युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, बचाने आए पीड़ित के एक परिचित पर भी हमला किया। वहीं, आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सीमापुरी थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।