क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) अचानक से हों रहे मौतों के मामले में तीन दिन पहले जहां एक गार्ड की पानी पीते पीते गिरने से मौत हो गई थी वहीं कल एक युवक की चलते चलते सड़क पर गिरने के बाद मौत हो गई। घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम ओकार पिता मदनलाल उम्र छत्तीस साल है। कल रात वह पैदल अपने घर जा रहा था कि अचानक सड़क पर गिर पड़ा। उसे उपचार हेतु तुरंत एमवाय अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ओकार ज्वेलरी के बॉक्स बनाने का काम करता था। परिवार में उसका एक भाई कन्हैयालाल है। उसकी पत्नी से उसका तलाक हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है।