क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। उसके नहाने के दौरान इलेक्ट्रिक हीटर से करंट लगा था। हादसा चंदन नगर क्षेत्र में कल रंगपंचमी के दिन हुआ। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम छाया भावसार पति चींटू भावसार उम्र पैंतीस साल निवासी रामानंद नगर हैं। उसको बाथरूम में पानी गर्म करते समय इलेक्ट्रिक हीटर लगाते हुए करंट लग गया था। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर छाया रंगपंचमी पर परिवार और आसपास के लोगों के साथ रंग-गुलाल खेल रही थीं। इसके बाद वह नहाने के लिए बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक हीटर लगा रही थीं। इसी दौरान उन्हें तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। आवाज सुनकर बच्चों ने जाकर देखा और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 09 मार्च 2026