राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उद्यमियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें देशभर से 10 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में महिला उद्यमिता को समर्पित एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटीज ऑफ इंडिया (एडीएसईआई) के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में देशभर से 10 हजार से अधिक महिला उद्यमियों ने भाग लेकर महिला नेतृत्व वाले आर्थिक विकास की नई तस्वीर पेश की। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/मार्च/2026