क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


जूनागढ़ (ईएमएस)| जिले में पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं केशोद पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में समय रहते कार्रवाई कर लोगों के पैसे बचाकर सराहनीय काम किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जूनागढ़ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान से एमडी ड्रग्स मंगाया गया है और इसकी डिलीवरी शहर के जेल रोड स्थित अलंकार टॉकीज के पास एसआरपी क्वार्टर्स के नजदीक होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में गुप्त रूप से जाल बिछाया। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी 2026 को राजस्थान से विनोद विश्नोई नामक व्यक्ति द्वारा यह एमडी ड्रग्स जूनागढ़ के शकीलिन नायक के लिए भेजा गया था। पुलिस ने डिलीवरी होने से पहले ही मौके पर पहुंचकर शकीलिन नायक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 1,130 रुपये नकद सहित कुल 1,24,130 रुपये का मुद्दामाल जब्त किया है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सतीश/09 मार्च