क्षेत्रीय
कोरबा (ईएमएस) कोरबा शहर के बीच से गुजरी रेल लाइन के ऊपर बने ओवर ब्रिज पर अग्रसेन चौक के ऊपर एक स्कॉर्पियो में एकाएक आग लगने की घटना घटित हुई है। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन में एकाएक आग लगी जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। लोगो ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई। टीआई मोतीलाल पटेल दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे गए हैं वहीं दमकल को भी सूचना दी गई है।आगे की कार्यवाही की जा रही हैं। 09 मार्च / मित्तल