जबलपुर, (ईएमएस)। मध्य भारत की सबसे प्राचीन श्री गोविंद गंज रामलीला समिति द्वारा रामलीला प्रांगण के सुहाने भवन में रंग पंचमी पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजन किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि रंग पंचमी पर्व पर सुबह से ही भव्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक, साहित्यिक,लोक गीत का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रामलीला समिति के पंडित वासुदेव शास्त्री,संरक्षक राकेश डी पी पाठक, पंडित रोहित महाराज, रवि गुप्ता, मनीष पाठक,विजय सरावगी,भजन गायक राकेश पाठक, अरुण दुबे,पिंटू महाराज, मंगू गोयल, पवन पांडेय, किशन अग्रवाल, राजेश पाठक, पीयूष विश्वकर्मा, चप्पू गुप्ता, मनोज पाठक, गुलहला मालगुजार,राजेश ठाकुर, दिनेश अग्रवाल,आयुश तिवारी अपनी युवा टीम के साथ, एच एस सुहाने और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर फूलों की होली खेली। सर्वगौड़ ब्राह्मण महासभा ........... गौड़ ब्राह्मण समाज के परिवार मिलन समारोह आयोजन आईएमए हॉल में आयोजित किया| सर्वप्रथम सरस्वती पूजन उपरांत गौरवी शर्मा ने गणेश वंदना की। इसके उपरांत सभी सदस्यों ने गोपी और बाल ग्वाल बनकर राधा कृष्ण संग फूलों की होली खेली। तृप्ति व्यास और आरती शर्मा की फाग लीला के उपरांत कांता सीठा ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में आद्या- आर्या पचौरी, मेधावी शर्मा ने अपने नृत्य से सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय देने वाले अथर्व चतुर्वेदी, वेदांत पचौरी, शाश्वत शर्मा और वेदांत शर्मा को सम्मानित किया गया। संरक्षक डॉ आरडी शर्मा का सम्मान महासभा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वेश्वर शर्मा की राजस्थानी ठंडाई ने रंग जमा दिया। आरती शर्मा के हंसगुल्ले, विकास शर्मा का गायन सहित कई सदस्यों ने अपनी-अपनी बेजोड़ प्रस्तुति दी। अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने महासभा की गतिविधि की जानकारी दी. संयोजक डॉ रमाकांत चतुर्वेदी ने आगामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सबसे सहयोग का आव्हान किया। मंत्री डॉ राजेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। सुनील साहू / मोनिका / 09 मार्च 2026/ 05.25