राज्य
10-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार, अठावले समेत 26 नेता राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना है। जिसमें बिहार में पांच, ओडिशा में चार और हरियाणा में दो सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। दस राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सात राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना मुकाबले के ही निर्वाचित हो गए। चुनाव के बीच सोमवार को शरद पवार, अठावले समेत 26 नेता बिना किसी विरोध राज्यसभा पहुंच गए। इन नेताओं को किसी भी विरोध या चुनाव का सामना नहीं करना पड़ा है। देश की राजनीति में इसे अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। निर्वाचित नेताओं में एनसीपी (एसपी) सुप्रीमो शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना है। जिसमें बिहार में पांच, ओडिशा में चार और हरियाणा में दो सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें से बिहार से नीतीश कुमार और नितिन नवीन के राज्यसभा जाने की चर्चा सबसे अधिक है। दरअसल बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन चुनावों में राज्यसभा के लिए चुने जाने की संभावना है। बिहार की पांच सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। पांचवीं सीट पर बीजेपी के शिवेश कुमार और आरजेडी के एडी सिंह के बीच टक्कर होगी। वहीं बिहार विधानसभा में विधायकों के गणित के हिसाब से सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय है। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राज्यसभा जाना भी सुनिश्चित है। इसके अलावा जेडीयू के रामनाथ ठाकुर, आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का भी राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं निर्विरोध निर्वाचित होने वाले नेताओं में विभिन्न दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिसके कारण ये नेता बिना मतदान के ही राज्यसभा पहुंच गए। हालांकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना तय है। इन राज्यों में अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव कराया जाएगा। दरअसल, 10 राज्यों में खाली हुई 37 सीटों के लिए करीब 40 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे थे, जिससे बिहार, ओडिशा और हरियाणा में एक-एक सीट के लिए कड़ा मुकाबला है। अब 11 सीटों के लिए चौदह उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/मार्च/2026