नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव इसी माह 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। कुलदीप की शादी की रस्में 13 मार्च से ही हल्दी और मेहंदी के साथ शुरू होंगी। जिसके बाद 14 मार्च को एक निजी रिजॉर्ट में दोनों की शादी होगी। कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल जून में ही हो गई थी और नवंबर में इनकी शादी होनी थी पर भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए कुलदीप ने अपनी शादी की तारीख को बढ़ाकर बढ़ाकर मार्च कर दिया था। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में एक रिसेप्शन पार्टी रखी गयी है। इसमें क्रिकेटरों के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी शामिल होंगे। कुलदीप के कई विदेशी दोस्त भी इस खास अवसर के लिए लखनऊ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी विवाह समारोह के लिए न्यौता दिया गया है। गिरजा/ईएमएस 10 मार्च 2026