त्रिवेंद्रम (ईएमएस)। आईसीसी टी20 विश्वकप क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने गृह राज्य केरल पहुंचने पर बल्लेबाज संजू सैमसन का शानदार स्वागत हुआ है। सैमसन के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर प्रशंसक उमड़ पड़े। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर अपने राज्य के इस स्टार खिलाड़ी को देखने के लिए भारी तादाद में प्रशंसक पहुंचे। ये सभी संजू की एक झलक पाने का प्रयास करते दिखे। प्रशंसकों ने अपने राज्य के इस सितारे के लिए जमकर तालियां बजायीं। तिरुवनंतपुरम के पास विजिंजम के रहने वाले सैमसन लंबे समय से केरल के क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। उनके घर लौटने पर राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। सैमसन ने भी हाथ हिलाकर और मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों का अभिवादन और आभार जताया। उनका यह स्वागत दिखाता है कि विश्व कप में शानदार पारियों से उन्होंने लोगों के दिलों को जीता है। राज्य से निकलकर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे सफल होने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। गिरजा/ईएमएस 10 मार्च 2026