जबलपुर, (ईएमएस)। घमापुर थानान्तर्गत कल एक प्रौढ़ को बेहोशी की हालत में ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान प्रौढ़ की मौत हो गई। परिजनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि प्रौढ़ ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। घमापुर पुलिस ने बताया कि घमापुर निवासी कमलेश कुमार कुशवाहा कल रात लगभग साढ़े आठ बजे अपने दोस्त के यहां बैठा था तभी उसकी पत्नी ने उसे फोनकर बताया कि उसके बड़े भाई बेहोश हो गये हैं। कमलेश ने घर आकर अपने बड़े भाई यशवंत कुशवाहा को ईलाज के लिए मार्बल सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टर को उसने बताया कि उसके भाई ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया है। देर रात उपचार के दौरान यशवंत की मौत हो गई।