क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। माढ़ोताल थानान्तर्गत कल शाम घर में छत से गिरकर एक तीन वर्षीय मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे ईलाज के लिए परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था जहां दूसरे दिन ईलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। घटना के संबंध में माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि सांई कालोनी दीनदयाल माढ़ोताल निवासी तीन वर्षीय बेटी उर्फ पूजा साहू कल शाम लगभग सात बजे छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था जहां दूसरे दिन मासूम की मौत हो गई।