क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। गोसलपुर थानान्तर्गत कल दोपहर खजरी फाटक के आगे स्टेशन आउटर के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान एक विक्षिप्त के रूप में की गई है जो समीप ही घूमता रहता था। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम भदमकला निवासी अजय पटेल की ससुराल ग्राम टिकरिया में है उसका साला रमाकांत पटेल जो कई वर्षो से मानसिक रूप से कमजोर था कहीं भी घूमता फिरता रहता था। कल दोपहर खजरी फाटक के तरफ रमाकांत गया था। अपरान्ह लगभग साढे तीन बजे खजरी फाटक के आगे आउटर के समीप रमाकांत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।