क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। भारत सरकार के खेल युवक कल्याण विभाग एवं आयुष मंत्रालय द्वारा महिलाओं के खेल के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु मध्यप्रदेश के 6 जिले जबलपुर, इंदौर, रीवा, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर को अस्मिता सिटी विमेंस लीग चैंपियन शिप 2026 का आयोजन का दायित्व सौंपा गया। इसी तारतम्य में गत दिवस रविवार को हितकारिणी महिला महाविद्यालय में जबलपुर डिस्ट्रिक योगासन स्पोर्ट्स एसोशिएशन द्वारा प्रात: 11.30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्कारधानी की गौरव भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान अर्जुन अवॉर्डी सुश्री मधु यादव कार्यक्रम के अध्यक्ष हितकारिणी महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ निलेश पांडे विशिष्ट अतिथि महाकौशल क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डा प्रशांत मिश्रा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राज सोनकर योगासन के जिला अध्यक्ष राकेश नेमा ऑब्जर्वर सचिन तिवारी, विवेक पाठक, उपाध्यक्ष नागेश राव, सदस्य रुक्मणि राव, जज डॉ रचना जैन, कोच शिवम गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, सोमनाथ पांडे, राजा पटेल की उपस्थिति में किया गया। महिला दिवस के अवसर पर अलग-अलग कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उनका सम्मान जबलपुर योगासन स्पोर्ट्स एसोशिएशन द्वारा किया गया जिसमें सुश्री मधु यादव ,सुनीता पंच विक्रम पुरस्कार प्राप्त एस आई पुलिस विभाग, वंदना आनंद संयोजक वनवासी सेवा पार्षद, रिशा पांडे महिला बल विकास, प्रो डॉ कविता दुबे डेंटल कॉलेज, उषा रानी तोमर सेंट्रल स्कूल, प्रियंका केशरवानी अध्यक्ष जबलपुर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ महिला विंग एवं श्रीमती साधना झा किसान, स्वसहायता समूह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन टूर्नामेंट डायरेक्टर दिनेश सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर, जज की भूमिका का निर्वहन भी महिला जजों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रुक्मणि राव, डॉ रचना जैन,आराधना शर्मा, अंजना नस्कर, पंखुड़ी तनेजा, सलोनी अरोरा, अवनी गोलवलकर, प्रतिमा सैनी, मेघा ठाकुर, श्वेता जैन, दिव्या सराठे, मिनी सिंह को सम्मानित किया गया। रविवार को योगासन प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक पेयर 18 वर्ष से कम में प्रथम आरुषि गुप्ता एवं देशना तुरकिया, द्वितीय प्रगति झा और वैष्णवी बर्मन, तृतीय प्रगति पटेल एवं श्रृष्टि सिंह रहीं, 18वर्ष से ऊपर आर्टिस्टिक पेयर में रिया, निष्ठा गोडबोले प्रथम आर्टिस्टिक ग्रुप में प्रथम मैथिली, देशना, आरुषि, अनुषा, अनन्या एवं द्वितीय स्थान पर आरोधी, प्रार्थना, पूनम, दीवांशी, मुस्कान रहे। ट्रेडिशनल इवेंट में 18 से 55 वर्ष में प्रथम रिया, द्वितीय मौली, तृतीय आयुषी रहीं, ट्रेडिशनल 10 से18 वर्ष के बीच प्रथम मैथिली मटोलिया, द्वितीय दीपा लोधी और तृतीय अनुषा अग्रवाल रहीं। सुनील साहू / मोनिका / 10 मार्च 2026/ 01.58