-उदित गर्ग से दो विभाग छीने, जारोलिया से सिविल शाखा हटाई भोपाल (ईएमएस)। लंबे समय से इंजीनियर के बीच चल रही कार्य विभाजन की कवायद को भोपाल नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन ने अमलीजामा पहना दिया। इसमें 4 विभागों का काम देख रहे उदित गर्ग से दो विभाग छीन लिए गए। वहीं, सिविल शाखा का प्रभार देख रहे आरआर जारोलिया से भी सिविल का काम छीन लिया गया। नगर निगम में लंबे समय से कार्यपालन यंत्रियों के बीच चल रही कार्य विभाजन की प्रक्रिया को निगम आयुक्त जैन ने फाइनल कर दिया। इसमें स्लॉटर हाउस मामले के बाद प्रभारी अधीक्षण यंत्री गर्ग से स्वच्छ भारत मिशन का काम छीन लिया गया। इसके साथ ही इनसे हाउसिंग फॉर आल शाखा का भी प्रभार ले लिया गया। सिविल शाखा का काम देख रहे जारोलिया से भी सिविल शाखा का काम छीन लिया गया है। नए आदेश के तहत अब विधानसभा में पदस्थ कार्यपालन यंत्री अपनी शाखा से संबंधित फाइलें सीधे अपर आयुक्त को भेजेंगे। 4 नगर निवेशक पदस्थ जारोलिया के पास अब सिर्फ यांत्रिकी योजना प्रकोष्ठ और विधुत शाखा का काम रहेगा। इसके अलावा निगमायुक्त ने बिल्डिंग परमिशन शाखा में भी फेरबदल किया है। अब यहां विधानसभा वार चार नगर निवेशक पदस्थ किए गए हैं। नीरज आनंद लिखार को मुख्य नगर निवेशक का प्रभार सौंपा गया है। गर्ग मूल रूप से पीएचई विभाग के इंजीनियर हैं। निगम सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पीएचई विभाग में वापसी के लिए आवेदन भी दिया है। टीएंडसीपी से प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ ज्वाइंट डायरेक्टर लिखार को चीफ सिटी प्लानर (सीसीपी) का प्रभार सौंपा गया। उनकी पदस्थापना के बाद से ही यह सवाल उठ रहा था कि ज्वाइंट डायरेक्टर होने के बावजूद उन्हें सीसीपी क्यों नहीं बनाया गया? वहीं 8 कार्यपालन यंत्रियों में से सबसे वरिष्ठ जारोलिया को अधीक्षण यंत्री का प्रभार दिया गया। 6 एक्जीक्यूटिव इंजीनियर(ईई) को उनकी वरिष्ठता के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 8वें ईई राजाराम अहिरवार की सेवाएं नगरीय विकास विभाग को सौंपने के लिए निगमायुक्त ने पत्र लिखा है। किसको क्या मिला आरआर जागेलिया: प्रभारी एसई, यांत्रिकी योजना प्रकोष्ठ एवं विद्युत शाखा (जोन 01 से 21) आरके गोयल: ईई एवं विभागाध्यक्ष एचएफए अनिल तटवाड़े: ईई (सिविल एवं अतिक्रमण) उत्तर व मध्य विस तथा प्रभारी सिटी प्लानर (भवन अनुज्ञा) एके साहनी: ईई (सिविल एवं अतिक्रमण) नरेला विस एवं प्रभारी सिटी प्लानर (भवन अनुज्ञा शाखा) नरेला विस, प्रभारी प्रोजेक्ट एमआईएस व प्रभारी अतिक्रमण सेल प्रमोद मालवीय: ईई एवं विभागाध्यक्ष - प्रोजेक्ट, झील संरक्षण प्रकोष्ठ, स्वच्छ भारत मिशन एसके राजेश : ईई (सिविल एवं अतिक्रमण) हुजूर विधानसभा एवं प्रभारी सिटी प्लानर (भवन अनुज्ञा शाखा) हुजूर विधानसभा एके डेहरिया: ईई (सिविल एवं अतिक्रमण) दक्षिण-पश्चिम विधानसभा तथा प्रभारी सिटी प्लानर (भवन अनुज्ञा शाखा) दक्षिण-पश्चिम एवं गोविंदपुरा विधानसभा। विनोद/ 10 मार्च /2026