इन्दौर (ईएमएस) काली पट्टी बांध स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग करते ड्यूटी कर रहे रेसीडेंट डाक्टरों ने कल ड्यूटी पश्चात बाइक रैली निकालीं। ओपीडी खत्म होने के बाद दो बजे सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स ने जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) इंदौर के बैनर तले बाइक रैली निकालकर स्टायपेंड बढ़ाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया। रैली एमवायएच के गेट से शुरू होकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक निकाली गई। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अंशुल शर्मा के अनुसार एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं वहीं इस संबंध में प्रबंधन से भी सकारात्मक चर्चा चल रही है। रेजिडेंट डॉक्टर मरीजों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पूर्ण हड़ताल से बचने की कोशिश कर रहे हैं। आनंद पुरोहित/ 10 मार्च 2026