राज्य
10-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) आगामी 16 से 20 मार्च 2026 तक बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा समझौता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत देशभर में स्थित अपनी सभी शाखाओं/जोन और एफजीएमओ में एकमुश्त निपटान (ओटीएस) योजना के तहत एनपीए ऋण खातों का निपटान किया जाएगा। बैंक अधिकारियों के अनुसार यह समझौता अभियान विशेष रूप से उन एनपीए उधारकर्ताओं के लिए है जो व्यवसायिक संकट, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं या किसी अन्य वास्तविक कारण से समय पर ऋण चुकाने में असमर्थ रहे हैं। अधिकारियों ने ऐसे सभी उद्धारकर्ताओं से अपील की है कि वे अभियान में शामिल हो इसका लाभ उठाएं। आनंद पुरोहित/ 10 मार्च 2026