- घायल के बड़े भाई से हुआ था आरोपियो का विवाद भोपाल(ईएमएस)। गोविंदपुरा स्थित झुग्गी बस्ती में रविवार शाम एक युवक को बदमाशों ने सिर में डंडे मारकर अधमरा कर दिया। बदमाशों का घायल युवक के बड़े भाई से विवाद हुआ था। इसी के चलते बदमाश उसके घर पहुंचे। पुलिस के अनुसार कलां बाई मोरे (80), झुग्गी पुराना नगर रहती है। उनके बसंत और विष्णु दो बेटे है। बसंत अन्ना नगर और विष्णु मां के साथ रहता है। बसंत अन्ना नगर से मां से मिलने पुराना नगर जा रहा था। इसी बीच उसे राज और लक्की ने रोक लिया। दोनों गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कुछ देर बाद राज और लक्की कला बाई के घर पहुंच गए। जब विष्णु ने बताया कि भाई घर पर नहीं है, तो बदमाशों ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। दोनों डंडों से उस पर टूट पड़े। बदमाशों ने उसके सिर पर इतने वार किये के वह बेसुध हो गया। पड़ोसियों की मदद से विष्णु को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहॉ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मामला र्ज कर पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जुनेद / 10 मार्च