जबलपुर, (ईएमएस)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) में जबलपुर में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला अध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में घोषित इस नई कार्यकारिणी में अभिनव मिश्रा, यश सोनी, आकाश सेन, एवं अतुल चौधरी को उपाध्यक्ष, हर्ष सराथे ओम विश्वकर्मा, करण सिंह, जय सूर्य मिश्रा, पियूष राव तथा कुनाल कन्नौजिया को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दीपेश विश्वकर्मा, फैजल मंसूरी एवं हर्ष रईस ,सत्यम सिह को सचिव तथा नरेंद्र सेन और जय श्रीवास को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त वैभव गुप्ता को सह सचिव, हार्दिक मंसूरी को सहसचिव तथा वेदांत श्रीवास्तव दत्ता को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। सुनील साहू / मोनिका / 10 मार्च 2026/ 06.52