इन्दौर (ईएमएस) जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, देवाधिदेव भगवान 1008 श्री ऋषभदेव जी (श्री आदिनाथ भगवान) का जन्मोत्सव चैत्र कृष्ण नवमी दिनांक 12 मार्च 2026 दिन गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जावेगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर पालकी में श्रीजी को विराजमान कर चल समारोह निकाला जावेगा। चल समारोह श्री आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर से आरम्भ होकर गोरव नगर,महवीरबाग, अग्रसेन नगर होकर श्री आदिनाथ जिनालय पहुँचेगा जहाँ श्रीजी का स्वर्ण एवं रजत कलशों से अभिषेक किया जावेगा। छत्रपति नगर जैन समाज के अध्यक्ष भुपेंद्र जैन ने समस्त समाज जन से आह्वान करते हुए कहा कि पुरुष वर्ग स्वेत वस्त्रों में एवं महिलाएं अपने अपने मंडल की साडियो में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं। इस पावन दिवस पर प्रातःकालीन कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। श्री मुलनायक 1008 श्री आदिनाथ भगवान बड़े बाबा का महा मस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा प्रातः 6/30 बजे से 8.15 बजे तक होगी। इसके उपरांत श्रीजी को पालकी में विराजमान कर चल समारोह प्रातः 8.30 बजे से निकलेगा। सांध्य बेला में श्री जी की भव्य आरती एवं 48 दीपकों के साथ भक्तांबर पाठ की मंगल आराधना श्री आदिनाथ ट्रस्ट कमेटी के कमल जैन चेलेजर, डॉ जैनेन्द्र जैन, विपुल बाझलं, निलेश जैन टेलेंट, श्रुत जैन रमेशचंद जैन एवं महिला मंडल, बहुमंडल एवं समस्त समाजगण द्वारा सम्पूर्ण जैन समाज से आयोजन में पधारकर शामिल होने का अनुरोध किया गया है। आनंद पुरोहित/ 10 मार्च 2026