लेख
11-Mar-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, चैत्र कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथि, नवमी, गुरुवार, मूल नक्षत्रे, सिद्ध योगे, तैतिल करणे, धनु की चंद्रमा, मूल समाप्त रात्रि 10/40 रोग विमुक्ता स्नान मुर्हूत तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, जिद्दी-हठी, सैनिक, सिपाही, धनीमानी, योगी-भोगी, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर होगा। मेष राशि :- विशेष कार्य स्थगित रखें, अचानक घटना का योग बन सकता है सावधान रहें। वृष राशि :- सफलता के साधन जुटायें, अन्यथा आरोप व क्लेश संभव है। मिथुन राशि :- अधिकारियों से मेल-मिलाप स्थगित रखें, क्लेश व अशांति का वातावरण बनेगा। कर्क राशि :- विरोधी प्रबल होंगे, परेशानी से बचिये, जल्दबाजी से कार्य में हानि हो सकती है। सिंह राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल होगा, मान-प्रतिष्ठा, सुख के साधनों में वृद्धि होगी। कन्या राशि :- कुटुम्ब की समस्यायें सुलझेंगी, धन का व्यय होगा, सुख में वृद्धि होगी। तुला राशि :- संतान से सुख एवं सम्पन्नता के योग बनेंगे, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, बिगड़े कार्य बनेंगे, इष्ट मित्रों से परेशानी होगी। धनु राशि :- कार्य-व्यवसाय उत्तम, किराना-कपड़ा व्यवसाय अवश्य ही बढ़ेगा। मकर राशि :- स्त्री कष्ट, समय और धन नष्ट होगा, स्वभाव में बेचैनी अवश्य बनेगी। कुंभ राशि :- षड़यंत्र व कष्टप्रद स्थिति सामने आयेगी, कुटुम्ब के लोग पीड़ा पहुंचायेंगे। मीन राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, व्यवसाय की चिन्ता होगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका