वाराणसी (ईएमएस)। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे छात्रावास से स्वयं सेवक पुराना व्याख्यान संकुल एवं जलपान गृह क्षेत्र में इकट्ठा हुए, जहाँ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीता सिंह के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। स्वयं सेवकों ने परिसर में श्रमदान करते हुए पुराना व्याख्यान संकुल एवं जलपान गृह क्षेत्र से कचरा हटाया, प्लास्टिक का निपटारा किया तथा स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इस दौरान परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीता सिंह ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान के समापन पर सभी स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अंत में सभी स्वयंसेवकों को जलपान कराया गया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। डॉ नरसिंह राम / ई एम एस ब्यूरो /10 मार्च, 2026