राज्य
11-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडलेवाल की सुपुत्री सुश्री सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए स्व. सुरभि को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को इस असीम दुख को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। हरि प्रसाद पाल / 11 मार्च, 2026 (