व्यापार
11-Mar-2026
...


सेंसेक्स 1313, निफ्टी 394 अंक गिरा मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ। बाजार में ये गिरावट दुनिया भर के बाजारों में छाये संशय के कारण आई हैं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के साथ ही निवेशको के बाजार से दूर होने से भी बिकवाली हावी हुई है। इसी कारण दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1313 अंकों की गिरावट के साथ ही अंत में सेंसेक्स 1342.2776,863.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी करीब 394.75 अंक फिसलकर 23,866.85 के स्तर पर बंद हुआ। इससे निवेशकों के करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए डूब गये। आज कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स में महिन्द्र एंड महिन्द्रा , बजाज फाइनेंस , भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2 से 4 फीसदी तक की गिरावट रही। वहीं दूसरी ओर अडानी पोर्ट और एनटीपीसी व सन फार्मा के शेयरों में हल्की बढ़त दर्त की गयी। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा करीब 2 फीसदी टूटा। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी करीब 1.8 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावस फार्मा सेक्टर में हल्की तेजी रही।बाजार जानकारों के अनुसार मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण निवेशक बाजार से दूरी बना रहे हैं जिससे बिकवाली हावी है। इससे पहले आज सुबह भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुले। सुबह सेंसेक्स 78,238 अंक पर खुला। सुबह ये 177.85 अंक फिसलकर 78,028.13 पर था। वहीं इसी तरह निफ्टी भी सुबह 52.20 अंक की गिरावट के साथ 24,209 पर कामकाज करता दिखा। वहीं कच्चे तेल की कीमतें कम होने से दुनिया भर के बाजार ऊपर आये हैं जिसका लाभ भी भारतीय बाजार को मिला। तेल की कीमतें कम होने से महंगाई बढ़ने और आर्थिक विकास प्रभावित होने की संभावनाएं भी कम हुई हैं। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.24 फीसदी और जापान का निक्केई 225 1.98 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहे थे। एशियाई सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार में बढ़त रही। एस एंड पी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल औसत 0.45 फीसदी और 0.42 फीसदी बढ़त पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एस एंड पी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल औसत के फ्यूचर्स 0.45 फीसदी और 0.42 फीसदी बढ़े। वहीं, इससे पहले रात में अमेरिका के ज्यादातर शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। दिन के अंत में एस एंड पी 500 0.21 फीसदी और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल औसत 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं ब्रेंट कच्चा तेल 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा था। ईएमएस 11मार्च 2026