मुम्बई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 11 पैसे की बढ़त के साथ ही 92.07 पर बंद हुआ। वहीं गत दिवस ये 91.96 पर बंद हुआ था। आज सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 91.57 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में नरमी आने और यूरोप के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापारिक सफलता से मिली राहत के कारण रुपया उच्च स्तर पर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.60 पर खुला, फिर कुछ बढ़त हासिल करते हुए 91.57 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दिखाता है।वहीं मंगलवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 91.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ। ईएमएस 11मार्च 2026