जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी और घमापुर थाना क्षेत्र में जहर का सेवन कर एक युवक व एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती रांझी निवासी 26 वर्षीय सुमित चौधरी को जहर का सेवन करने पर मां सुनीता चौधरी द्वारा गत रात लगभग 10 बजे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात लगभग 1 बजे सुमित चौधरी की मौत हो गई| इसी तरह घमापुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतलामाई के पीछे कुम्हार मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय विनोद चक्रवर्ती को गत रात लगभग 8.30 बजे जहर का सेवन करने पर पुत्र सचिन द्वारा उपचार के लिए आदिशंकर अस्पताल लेकर गए, जहां से विनोद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गत शाम लगभग 7.30 बजे विनोद चक्रवर्ती की मौत हो गई| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 11 मार्च 2026/ 06.10