क्षेत्रीय
11-Mar-2026


सिवनी(ईएमएस)। सिवनी के थाना छपारा क्षेत्र में जामुन पानी में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11/03/2026 को दोपहर 02 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल छपारा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया डायल-112 स्टाफ सैनिक श्याम सिंह ठाकुर एवं पायलेट मोहित नामदेव ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उदेश्य से अवसादग्रस्त 30 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित युवक को एफ़ आर व्ही वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है। जुनैद / हरि / 11 मार्च, 2026