क्षेत्रीय
11-Mar-2026


दतिया(ईएमएस)। दतिया के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र में इंदरगढ़ इण्टर कॉलेज के पिछे में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11-03-2026 को दोपहर 01:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक राकेश जाटव एवं पायलेट कुंवर सिंह यादव ने मौके पर पहुँचकर वृद्ध महिला को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बताया की एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी हैं, डायल-112 जवानों द्वारा एफआरव्ही वाहन से आस-पास पता किया जा रहा था तभी वृद्ध महिला के परिजन (नाती ) ढूढते हुए मिले, वृद्ध महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके परिजन के सुपुर्द किया। महिला के परिजनों ने सहायता के लिए डायल- 112 सेवा की प्रशंसा और पुलिस स्टाफ आभार व्यक्त किया। जुनैद / हरि / 11 मार्च, 2026