क्षेत्रीय
11-Mar-2026


अशोकनगर ( ईएमएस) । रबी फसलों की खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं बेहतर हो यह सुनिश्चित किया जाए। उपार्जन केन्द्रों पर संबंधित विभागों द्वारा बारदाना, तौल कांटे, परिवहन व्यवस्था, भंडारण, भुगतान की तैयारियां समय से पूर्ण कराई जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर साकेत मालवीय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित रबी उपार्जन की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर साकेत मालवीय ने निर्देश दिए कि कृषकों के उपार्जित फसलों का भुगतान समय पर हो। फसल तुलाई पश्चात पर्ची उपलब्ध कराई जाए। उपार्जन केन्द्रों का संधारण निर्धारित मापदंड अनुसार किया जाए। उपार्जन संस्थाओं में पर्याप्त भौतिक वित्तीय संसाधन तथा समय सीमा में हो। उपार्जन केन्द्रों पर इंटरनेट कनेक्शन, विद्युत जनरेटर सुविधा, कंप्यूटर, पेयजल, शौचालय, छाया की व्यवस्था रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि रबी उपार्जन में गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रशिक्षण हेतु परीक्षण सर्वेयर को नियुक्त रखा जाए। उपार्जन नीति अनुसार जिला उर्पाजन समिति द्वारा मैपिंग की कार्रवाई की जाए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों पर लगे अमले का प्रशिक्षण कराया जाए। उन्होंने केंद्रबार संबंधित विभागों द्वारा नस्ती संधारण किए जाने के निर्देश दिए। गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल: बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उपार्जन का कार्य 23 मार्च से 12 में 2026 तक किया जाएगा। बैठक में एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी प्राची शर्मा, उपसंचालक कृषि अमित सिंह भदोरिया, जिला प्रबंधक वेयर हाउस, सहकारिता, नागरिक आपूर्ति निगम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस /11/03/2026