हाथरस (ईएमएस)। माध्यमिक शिक्षा विभाग, अलीगढ़ मण्डल के बैनरतले में आगामी 13 मार्च से 16 मार्च 2026 तक प्रथम मण्डल स्तरीय शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट गुरु गौरव कप 2026 का भव्य आयोजन के.एल. जैन इण्टर कॉलेज के खेल मैदान पर किया जाएगा। बुधवार को जिला खेल सचिव अतुल कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मण्डलीय टूर्नामेंट के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं कप्तान उपकप्तान हाथरस एलाइट मानवेंद्र सिंह अम्बुज जैन, अलीगढ़ स्कॉलर्स ललित तालान आदित्य कुमार पाल, कासगंज टीचर्स टाइटन्स विवेक शंकर अनुभव पाठक, एटा एजुकेटर्स अनूप द्विवेदी प्रभात ललित नोक्स, ने संयुक्त रूप ऐ एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गौरवशाली प्रतियोगिता में अलीगढ़ मण्डल के हाथरस, अलीगढ़, एटा और कासगंज चार जनपदों की टीमें शिरकत करेंगी। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के बीच खेल भावना और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 मार्च को होगा, जबकि विजेता टीम का फैसला 16 मार्च को पुरस्कार वितरण और समापन समारोह के साथ किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान मण्डलीय खेल सचिव करुण प्रकाश शर्मा के साथ सुनील कुमार शर्मा, भानु प्रताप सिंह, सेवा राम, दिग्विजय सिंह, नीति सिंह, ललित तालान, विकास कौशिक, कुबेर सिंह, समीक्षा सिंह, आशीष भार्गव, दुष्यन्त देशवाल और राहुल दुबे जैसे वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। ईएमएस / 11/03/2026