क्षेत्रीय
11-Mar-2026


हजारीबाग(ईएमएस)।हजारीबाग उपायुक्त ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत भवन,बलसगरा सहित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत भवन, बलसगरा का निरीक्षण किया तथा रोजगार सेवक द्वारा संचालित मनरेगा के एमआईएस डाटा की जांच की।उन्होंने पंचायत भवन के प्रथम तल पर संचालित प्रज्ञा केंद्र को तत्काल भूतल पर संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।साथ ही प्रज्ञा केंद्र द्वारा जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदन तथा निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित पंजी की जांच की।उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का पूर्ण ब्यौरा पंचायत भवन में उपलब्ध रखा जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। इसी क्रम में उपायुक्त ने राजकीय कृत मध्य विद्यालय, बलसगरा का भी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर प्रधानाध्यापक से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा अवकाश पर गए शिक्षकों के आवेदन की जांच की।इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, राबोध (पैक्स) का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न के स्टॉक, भंडारित खाद्यान्नों में नमी की जांच की तथा क्षेत्र के सभी किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कर्मवीर सिंह/11मार्च/26