क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। रायपुर पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंदिर हसौद थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 10 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इनमें योगेश जोशी, धनेश्वर निषाद, शत्रुघ्न धृतलहरे, रवि यादव, सुरेश धीवर, रोशन धीवर, झुमुक वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, वेद प्रकाश धीवर तथा बेसन मानिकपुरी शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध शांति भंग की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई। थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के छतौना गांव स्थित सतनामी पारा में हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी लोकेश बंजारे (19 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 131/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया है। अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छतौना चौक के पास से मदन लाल बांधे (56 वर्ष) निवासी ग्राम छतौना को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 132/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/11 मार्च 2026