राज्य
11-Mar-2026
...


-वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजनों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी सांत्वना भोपाल (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल की सुपुत्री सुश्री सुरभि खण्डेलवाल का बुधवार को दुखद निधन हो गया। वे एक स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वर्गीय सुश्री सुरभि खण्डेलवाल की अंतिम यात्रा उनके निज निवास बैतूल गंज से प्रारंभ होकर कोठी बाजार स्थित मोक्षधाम पहुंची, जहां विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुश्री सुरभि खण्डेलवाल के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया एवं वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित आमजनों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व ने सुश्री सुरभि खण्डेलवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बीमारी के कारण उनका असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और उनके परिवार के साथ खड़ा है। अंतिम संस्कार में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुयश त्यागी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, बैतूल जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी, संजय नगाइच, विधायक योगेश पंडाग्रे, आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित आमजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। हरि प्रसाद पाल / 11 मार्च, 2026