खेल
12-Mar-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। आईसीसी इवेंट में एक बार ऐसा भी रहा है जब खिताबी मुकाबले में दोनो ही टीमें विजेता घोषित कर दी गयी थीं। इसे सुनकर आप को हैरानी होगी पर ये सही है, लेकिन ऐसा सच में हुआ। ये मामला साल 2002 की है जब भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला गया था। इसके फाइनल में भारत और श्रीलंका दोनों चैंपियन बनी थी। खेल में परिणाम आये। इसके लिए नियम बनते और बदलते रहे हैं। इसी के तहत ही रिजर्व डे हो या फिर सुपर ओवर या तकनीक का प्रयोग होता आया है। ऐसा ही एक नियम चैंपियंस ट्रॉफी 2002 के फाइनल में भी लगा था पर इसके बाद भी मैच का परिणाम नहीं निकल पाया। हुआ ये था कि भारत और श्रीलंका के बीच ये फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को कोलंबो में जाना था। मैच अपने तय समय से शुरू भी हुआ और श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी की। सबकुछ ठीक चल रहा था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन भी बनाए। 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारतीय बल्लेबाज मैदान पर भी उतरे, लेकिन दो ओवर का ही खेल हो पाया था कि बारिश हो गयी। एक बार बारिश शुरू हुई तो फिर घंटों तक पानी गिरता रहा, जिसके कारण खेल को रिजर्व डे में पूरा करने का प्रयास किया गया पर रिजर्व डे में भी बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाये। इसके बाद भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आठवां ओवर ही खेला था कि फिर बारिश शुरु हो गयी। ऐसे में दोनो टीमों को विजेता घोषित कर दिया गया था। ईएमएस 12 मार्च 2026