क्षेत्रीय
12-Mar-2026


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां पर हमला कर दिया। अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज युवक ने जिम में इस्तेमाल होने वाली लोहे की प्लेट अपनी सौतेली मां के सिर पर मार दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बांगुरनगर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम अब्दुल रहमान साबिर अंसारी है और आगे की जाँच पुलिस कर रही है। स्वेता/संतोष झा- १२ मार्च/२०२६/ईएमएस