क्षेत्रीय
12-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | मध्य प्रदेश सब जूनियर हाकी टीम के चयन के लिए हाकी ग्वालियर जिला समिति द्वारा बालक एवं बालिका वर्ग की ट्रायल आयोजित की जाएगी। सब जूनियर बालिका वर्ग की चयन ट्रायल 13 मार्च को सुबह 7:30 बजे कंपू खेल परिसर में होगी। इसमें भाग लेने वाली खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल में केवल वर्ष 2010 या उसके बाद जन्मी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगी। इसी क्रम में बालक वर्ग की चयन ट्रायल 14 मार्च को सुबह सात बजे रेलवे हाकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दोनों वर्ग में 5-5 खिलाड़ियों का चयन होगा जो जबलपुर में होने वाली मप्र टीम चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे।