क्षेत्रीय
12-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | पार्वतीबाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय की एनटीएफ समिति की बैठक भौतिक विज्ञान विभाग में आयोजित की गई। इस बैठक में पूरीक्षा समय में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषय पर 13 मार्च को दोपहर एक बजे वेबिनार कराए जाने की सहमति बनी, जिसमें वक्ता विषय से संबंधित जानकारी छात्र एवं छात्राओं को देंगे। साथ ही सवाल जवाब भी होंगे। इस बैठक में पार्वतीबाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुनील पाठक, डा. संजीव चौधरी (नोडल अधिकारी एनटीएफ), प्रशांत पांडेय (सह संयोजक), डा. शालिनी पांडेय एवं संजय त्रिवेदी उपस्थित रहे।