क्षेत्रीय
12-Mar-2026


पुणे, (ईएमएस)। शादी से मना करने पर एक छात्रा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह चौंकाने वाली घटना पुणे जिले के जुन्नर में हुई। जुन्नार शहर में आदिवासी लड़कियों के सरकारी हॉस्टल के पास एक छात्रा पर तब जानलेवा हमला किया गया जब वह कॉलेज जा रही थी। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, जुन्नर शहर में आदिवासी लड़कियों के हॉस्टल से पैदल कॉलेज जा रही एक छात्रा पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना जुन्नर ग्रामीण अस्पताल के पीछे पत्राशेड के पास हुई। छात्रा पर कोयता से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका जुन्नर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि शादी से मना करने पर गुस्से में उसपर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी युवक का नाम महेश डामसे है। आरोपी ने छात्रा पर कोयते से हमला किया और मौके से फरार हो गया। इस मामले में महेश के खिलाफ जुन्नर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा का मुद्दा फिर सामने आया है। जतिन/संतोष झा- १२ मार्च/२०२६/ईएमएस