राज्य
12-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) नेशनल मास्टर वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए इंदौर के विमल प्रजापत का चयन रैफरी के रूप में किया गया है। यह नेशनल मास्टर वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप हरियाणा के भिवानी में आयोजित की जा रही है। विमल प्रजापत वेटलिफ्टिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहें हैं, उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके साथ ही वे वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय निर्णायक (नेशनल रेफरी) भी हैं। आनंद पुरोहित/ 12 मार्च 2026