इन्दौर (ईएमएस) महिलाओं को सम्मान देने, उनकी उपलब्धियों की सराहना करने के साथ ही समाज में उनके रचनात्मक योगदान को उजागर करने के उद्देश्य से रायल क्वींस क्लब द्वारा विशेष समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शामिल महिलाओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित फैशन शो में महिलाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वाक किया तत्पश्चात विजेताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ होने के बाद स्वागत भाषण क्लब की अध्यक्ष संध्या खंडेलवाल ने दिया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में महिलाओं ने नृत्य की भी प्रस्तुति दी। टैलेंट शो में किसी ने अभिनय किया तो किसी ने गीत सुनाए। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण वरिष्ठ महिलाओं द्वारा सुनाए गए गीत रहा जिन्हें सभी ने सराहा। आनंद पुरोहित/ 12 मार्च 2026